गाजियाबाद

Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार और गोकशी का सामान बरामद

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गोली लगने से दोनों घायल भी हुए हैं। पुलिस काफी दिनों से इस गैंग की तलाश कर रही थी। गैंग के अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस कांबिंग कर रही हैं।

Image

फाइल फोटो

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद के थाना भोजपुर पुलिस टीम और गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई।जिसमें 2 बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस को उनके पास से अवैध हथियार और गोकशी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों पर गैंगस्टर समेत 6 से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कांबिंग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना भोजपुर पुलिस और गोकशी करने वाले अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 2 वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 जनवरी की रात को थाना भोजपुर पुलिस द्वारा ग्राम पट्टी से तिबरा जाने वाले रास्ते पर स्थित जंगल में गोकशी करने वाले अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कुछ साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनको पकड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है।

गैंग की तलाश काफी दिनों से थी जारी

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम महताब और जाजू बताया। महताब पर गोकशी और गैंगस्टर सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास से 1 तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, छुरा, दाब, रस्सी व अन्य औजार बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस गैंग की काफी दिनों से तलाश हो रही थी और यह कई मामलों में वांछित चल रहे थे। इस गैंग के अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें कांबिंग कर रही हैं। इन बदमाशों ने हाल ही में गोकशी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article