भोपाल

भोपाल में आज बिजली कटौती, 50 इलाकों गुल रहेगी इलेक्ट्रिसिटी, जानें कितने घंटे होगा पावर कट

Power Cut in Bhopal: भोपाल में आज कई घंटों तक बिजली कटौती होने वाली है। बिजली कंपनी द्वारा आज मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 50 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में 2 से 6 घंटों तक बिजली कटौती की जाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Power Cut in Bhopal: भोपाल के लोगों को हर दिन पावर कट झेलना पड़ रहा है। आज भी भोपाल में बिजली गुल होने वाली है। शनिवार को 50 से अधिक इलाकों में 2 से 6 घंटे बिजली नहीं आएगी। इस दौरान बिजली कंपनी मेटेनेंस कार्य करने वाली है। बिजली कटौती वाले इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसे देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को बिजली कटौती से पहले ही अपने जरूरी काम निपटाने की सलाह दी है।

आज इन इलाकों में रहेगा पावर कट

मंदाकिनी कॉलोनी, मंदाकिनी चौराहा, खादिम चौराहा, बिशनखेड़ी, बैरागढ़ मंडी, विंडसर स्क्वेयर, गुरुकृपा टावर, जानकी रेजीडेंसी, फॉरच्यून एस्टेट, अल्टीमेट ऑर्केड, पैलेस आर्चेड, अंबेडकर नगर, सांईनाथ, शालीमार पार्क, वेस्टर्न होटल, महाबली नगर, विनायक होम्स, शालीमार गार्डन से लेकर चिनार फॉरच्यून औरआसपास के इलाकों में आज बिजली कटेगी।

भोपाल में आज बिजली कटने का समय

  • सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक नीलम पार्क, लाल परेड, बरखेड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती होगी।
  • सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कादंबरी, गुलाब नगर, रामेश्वर बी फेस, सिल्वर स्टेट, दीक्षा नगर और आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
  • सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक विनायक होम्स, बिशनखेड़ी, आकाश गार्डन, बैरागढ़ मंडी, पद्मनाथ नगर, हाउसिंग बोर्ड, सुदामा नगर, एकता पुरी, सुभाष नगर, एचआईजी, एमआईजी क्वार्टर, स्वदेश नगर और आसपास के इलाकों में बिजली कटेगी।

यहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली होगी गुल

महाबली नगर, अंबेडकर नगर, विंडसर स्क्वेयर, गुरुकृपा टावर, सांईनाथ, वेस्टर्न होटल, शालीमार पार्क, शालीमार गार्डन, सर्व-धम ए, पैलेस आर्चेड, जानकी रेजीडेंसी, फॉरच्यून एस्टेटबी-सी सेक्टर, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, चिनार फॉरच्यून,मंदाकिनी कॉलोनी, होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, मंदाकिनी चौराहा, खादिम चौराहा, अल्टीमेट ऑर्केड और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटी रहेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article