गाजियाबाद

Ghaziabad News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रेप आरोपियों को किया अरेस्ट, एक अपराधी को लगी गोली

गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

Image

रेप आरोपियों को किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक लड़की से सामुहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ इन आरोपियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके 3 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल भेज दिया है।

आरोपियों के पास से बरामद हुआ तमंचा, कारतूस

अपराधियों की मुठभेड़ थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस के साथ हुई। जिसमें इमरान नाम के आरोपी के बायें पैर में गोली लग गई। इमरान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इमरान के 3 अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुआ तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

खानपुर के जंगल में हुई वारदात

आरोपियों ने बताया कि दिनांक 30 नवंबर की शाम को खानपुर के जंगलों में दो लड़कियां और एक लड़का खड़े थे। जिनको देखकर इमरान और उसके साथी जुनैद ने अपने अन्य साथी बुलाए। जिसके बाद ये लोग एक लड़की को झाड़ियों में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। जब वे दूसरी लड़की को झाड़ियों में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां एक गाड़ी आ गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article