Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने रिवॉल्वर लहराकर रील बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में उसकी रिवॉल्वर का भी कोई लाइसेंस नहीं मिला है। रिवॉल्वर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी शख्स के खिलाफ थाना खोड़ा में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की रिवॉल्वर लहराते हुए वीडियो वायरल हो गई थी। ये वीडियो घर के अंदर ही शूट की गई थी। इसमें दिख रहा शख्स बार-बार रिवॉल्वर को हाथ से ऊपर की तरफ उठाकर दिखाने का काम कर रहा था। बैकग्राउंड में गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा था- 'मैं जिस दिन जमानत पे बाहर आउंगा, मेरी पिस्टल ते महंगा तेरा लहंगा ले लाउंगा।' ये वीडियो गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की बताई गई थी।
