गाजियाबाद

सुनहरा मौका : नमो भारत ट्रेन से करें फ्री सफर, ऐसे बुक करें मुफ्त टिकट

नमो भारत ट्रेनों में मुफ्त सफर के लिए लॉयल्टी पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पॉइंट्स न्यूनतम 300 तक जमा होने पर मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम किए जा सकते हैं। यात्री नमो भारत ऐप का उपयोग करके डिजिटल क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं।

Image

नमो भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

Namo Bharat Trains: नमो भारत ट्रेनों में मुफ्त सफर के लिए लॉयल्टी पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पॉइंट्स न्यूनतम 300 तक जमा होने पर मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम किए जा सकते हैं। यात्री नमो भारत ऐप का उपयोग करके डिजिटल क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं। नमो भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक शानदार योजना शुरू की गई है। एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने हाल ही में एक नया लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत यात्री अपनी यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपए पर एक लॉयल्टी पॉइंट अर्जित कर सकते हैं।

ऐसे उठा है सकते हैं फ्री यात्रा का लाभ

पॉइंट्स न्यूनतम 300 तक जमा होने पर मुफ्त यात्रा के लिए रिडीम किए जा सकते हैं। यात्री नमो भारत ऐप का उपयोग करके डिजिटल क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं या फिर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भुगतान कर सकते हैं। हर एक रुपए के खर्च पर एक लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा, जिसका मूल्य 10 पैसे होगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यात्री 100 रुपए का किराया चुकाता है, तो उसे 100 लॉयल्टी पॉइंट्स मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत 10 रुपए होगी। यात्रियों को अपने लॉयल्टी पॉइंट्स बार-बार रिडीम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए एक साथ 5 ट्रिप्स तक रिडीम करने का प्रावधान रखा गया है। रिडीम की गई यात्राएं 7 दिनों तक मान्य रहेंगी। एनसीएमसी उपयोगकर्ता अपने संचित पॉइंट्स को टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), टिकट रीडर या काउंटर पर चेक कर सकते हैं। यह सुविधा किसी भी बैंक या परिवहन प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए एनसीएमसी कार्ड के साथ उपलब्ध है।

नमो भारत ऐप से बुक करें टिकट

वहीं, नमो भारत ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने वाले यात्री आसानी से अपने पॉइंट्स देख और रिडीम कर सकते हैं। नए उपयोगकर्ताओं को नमो भारत ऐप डाउनलोड करने पर 50 (500 लॉयल्टी पॉइंट्स) का वेलकम बोनस मिलेगा। इसके अलावा, रेफरल प्रोग्राम के तहत उपयोगकर्ता अपने दोस्तों को ऐप रेफर कर सकते हैं और अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं।

एनसीआरटीसी की यह पहल न केवल यात्रियों को आर्थिक रूप से लाभान्वित करेगी, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग को भी बढ़ावा देगी। इसके माध्यम से यात्रियों को सुविधाजनक, सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का अनुभव मिलेगा। नमो भारत ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। नियमित यात्रियों के लिए यह प्रोग्राम एक बेहतरीन अवसर है, जिससे वे अपनी हर यात्रा पर बचत कर सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article