गाजियाबाद

गाजियाबाद में अवैध संबंध के चक्कर में टूटी दोस्ती, युवक ने दोस्त को सरेआम उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में के इंदिरापुरम इलाके में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पहुंचाया, जहां उसे मृति घोषित कर दिया गया। घटना के चश्मदीद गवाहों की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है-

Image

गाजियाबाद में युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में हुई एक हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। बीती रात थाना इंदिरापुरम पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध

पकड़े गए व्यक्ति का नाम गोविन्द बताया गया है, जो मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला है और फिलहाल कनावनी के झुग्गियों में रह रहा है। गोविन्द ने पुलिस को बताया कि मृतक विवेक दिल्ली में रहता था और उसका जानने वाला था। पुलिस अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक इस मामले में शुरुआती जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।

आरोपी से गहन पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि तीन नवंबर को थाना इंदिरापुरम को डायल 112 के माध्यम से एक सूचना मिली है कि एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। तत्काल घटनास्थल पर पहुंची इंदिरापुरम पुलिस ने उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस हिरासत में आरोपी

घटनास्थल पर उपस्थित चश्मदीद गवाहों के आधार पर इंदिरापुरम पुलिस ने गोविंद पुत्र लल्लन शाह को हिरासत में लिया। मूल रूप से छपरा बिहार के रहने वाला गोविंद वर्तमान में कानावी चौकी क्षेत्र अंतर्गत झुग्गियों में निवास करता है। उसने बताया कि मृतक का नाम विवेक है जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में रहता है और दोनों का मिलना-जुलना लगा रहता था। अभी तक की पूछताछ में हत्या का कारण अवैध संबंधों का होना बताया जा रहा है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article