गाजियाबाद

गाजियाबाद में नौवीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 01:32 AM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से परिचित तीन युवक छात्रा को अगवा कर एक फैक्‍ट्री ले गए। जहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया और फिर जंगल में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दिल्‍ली की रहने वाली युवती गई थी भाई का बर्थ-डे मनाने (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS

  • घटना के समय पीड़िता बुआ के घर से जा रही थी अपने घर
  • सभी आरोपित और पीड़िता पहले से एक दूसरे को जानते थे
  • गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता को फेंक दिया था जंगल में

गाजियाबाद के टीला मोड़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा को सरेराह अगवा कर गैंगरेप करने का बड़ा मामला सामने आया है। नौवीं में पढ़ने वाली यह 15 वर्षीय छात्रा घटना के समय अपनी बुआ के घर से अकेले अपने घर जा रही थी। छात्रा को अगवा कर अपहरण करने का आरोप तीन युवकों पर है। इसमें से दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इन आरोपियों को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा गाजियाबाद पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, छात्रा अपनी बुआ के घर आई थी। यहां से वह शाम करीब सात बजे अपने घर जा रही थी। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी जब भोपुरा तिराहा के पास पहुंची तो मुजफ्फरनगर निवासी साकिब और मुरादनगर निवासी वाजिद ने उसे अगवा कर मकरेड़ा, मुरादनगर की एक फैक्‍ट्री में ले गए। यह फैक्‍ट्री शौकीन की है, जिसका भाई भी वहां मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर फैक्ट्री में ही गैंगरेप किया और फिर रात में उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। दूसरी दिन होश आने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर आरोपी साकिब व वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के दर्ज होंगे बयान

गैंगरेप के इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जिसमें इस मामले से संबंधित अहम जानकारी मिली है। बुधवार को पीड़िता का भी बयान दर्ज किया जाएगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस मामले से जुड़े तीसरे आरोपित की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता और सभी आरोपी एक-दूसरे से पहले से परिचित थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article