गाजियाबाद

Meerut News: त्योहारों से पहले मेरठ में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेरठ में मंगलवार को पुलिस ने कई संवदेनशील इलाकों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएमसी और आरएएफ की टीम भी फ्लैग मार्च में मौजूद रही। इसका उद्देश्य आगामी त्योहारों में सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।

Image

मेरठ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Meerut Police Flag March: मेरठ में आगामी त्योहारों को शांति और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। जिसे सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में निकला गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और आरएएफ की टीम भी फ्लैग मार्च में शामिल रही। यह फ्लैग मार्च घंटाघर से शुरू हुआ और कई संवेदनशील इलाकों से होते हुए निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने इन इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।

इन जिलों से होकर निकला फ्लैग मार्च

इस फ्लैग मार्च में थाना कोतवाली, थाना देहली गेट , थाना लिसाड़ी गेट और थाना लोहिया नगर पुलिस टीम शामिल रहीं। साथ ही पीएसी और आरएएफ की टीम भी मौजूद रही। फ्लैग मार्च को घंटाघर से किया गया। यह बुढ़ाना गेट , हापुड़ अड्डा और जाकिर कॉलोनी से होकर आगे बढ़ा। जिसके बाद कांच का पुल ,लिसाड़ी गेट चौपला , थाना कोतवाली, गुजरी बाजार और सर्राफा बाजार से होते हुए वापस घंटाघर पर ही समाप्त किया गया।

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

इस मौके पर सीओ अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का इंतजाम किया गया है। जिससे शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हो सकें। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। साथ ही अधिक भीड़ वाले इलाकों में गश्त और निगरानी को भी बढ़ा दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article