गाजियाबाद

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप; चलती कार बनी आग का गोला, अदंर बैठे लोग बचे बाल-बाल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर IPEM कॉलेज के सामने एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट के कारण धू-धू कर जलती कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।

Delhi Meerut Expressway Car Fire: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर IPEM कॉलेज के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से कार ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। चालक अशरफ ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जानकारी के मुताबिक, यह बताया जा रहा है कि, कार में सवार अन्य लोग भी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और दिल्ली की ओर आने वाले ट्रैफिक को रोकना पड़ा, जिससे भारी जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिली। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article