गाजियाबाद

क्या यूपी को डंपिग यार्ड बना रही है केजरीवाल सरकार, गाजियाबाद में कूड़े से भरे 9 ट्रक बरामद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jul 1, 2023, 12:11 PM IST

Delhi Waste : गाजियाबाद की मेयर ने आरोप लगाया है कि सुनियोजित तरीके से दिल्ली के कूड़े को यूपी में डंप किया जा रहा है।

Delhi Waste : सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो दिल्ली को कूड़ामुक्त कर देंगे। कचरों के ढेर को खत्म कर देंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने कूड़ा हटाने की जगह कूड़े को दूसरे राज्यों में ट्रांसफर कर रही है। गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल का कहना है कि दिल्ली के कूड़े को गाजियाबाद में डंप किया जा रहा है। एक गुप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने मोरटा इलाके में छापा मारा और कूड़े से भरे 9 ट्रकों को बरामद किया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। गाजियाबाद की मेयर ने कहा कि दिल्ली की सरकार का सच सामने आ चुका है। इस तरह की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यह समझ से परे है कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल जी यूपी को कूड़े के ढेर में क्यों बदलना चाहते हैं।सही मायनों में उन्हें अपने शहर को साफ रखने की कोशिश करनी चाहिए ना कि किसी दूसरे राज्य को खराब करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article