Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार की नाईट कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लेकिन बावजूद इसके कार्यक्रम के दौरान रेणुका के फैन्स को संभालना मुश्किल हो गया। बेकाबू फैन्स ने कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगाए और सैकड़ों कुर्सियां टूटीं। बता दें कि रेणुका पवार के इस कार्यक्रम में महिला और बच्चे भी शामिल थे। कार्यक्रम में लोगों की सुरक्षा के लिए और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। लेकिन कार्यक्रम के दौरान बेकाबू हुई भीड़ को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बेकाबू भीड़ को डंडा दिखाकर शांत करते हुए पुलिस की एक वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार भारी संख्या में रेणुका पवार के कार्यक्रम में लोग पहुंचे हुए हैं और उनके गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। लोगों को किस प्रकार पुलिस शांत करने की कोशिश कर रही है। इस बीच अचानक भीड़ बेकाबू हुई। वो तो समय रहते पुलिस बल ने एक्शन लिया और भीड़ को काबू में करते हुए लोगों को शांत किया। लेकिन इस बीच रेणुका पवार की नाईट में सैकड़ो कुर्सियां टूटी। बता दें कि बुलंदशहर नुमाईश मैदान में प्रशासन द्वारा बुलंदशहर महोत्सव में रेणुका पवार नाईट का किया गया था आयोजन। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी सहित सिकंदराबाद विधायक भी मौजूद थे।
