गाजियाबाद

Hit and Run Case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में तेज रफ्तार कार ने लड़की को मारी टक्कर, कई फीट दूर जा गिरी

Hit and Run Case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक तेज रफ्तार कार ने राह चलते लड़की को टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद युवती बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

वीडियो आया सामने।

Photo : Twitter

Hit and Run Case: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इंदिरापुरम में एक कार ने राह चलते लड़की को टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद लड़की कई फीट हवा में उछल गई और दूर जा गिरी। हादसे बाद आस-पास के लोग दौड़कर लड़की के पास पहुंचे। वहीं, कार चालक फरार हो गया।

लड़की अस्पताल में भर्ती

इधर, स्थानीय लोगों ने लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं हुई है और कार चालक के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले नोएडा से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह कई फीट दूर उछलकर जा गिरे थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article