गाजियाबाद

जान बचाने के लिए होटल की चौथी मंजिल से कूदी नेपाल में फंसी महिला, दर्दनाक मौत के बाद भारत पहुंचा शव

बीते दिनों दिनों नेपाल में भड़की हिंसा में कई लोगों की जान चली गई है। इसमें एक गाजियाबाद की महिला भी थीं जो अपने पति के साथ पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। हिंसा में उन्हें गंभीर चोट आई और वो अपने पति से बिछड़ गईं, बाद में उनके मौत की पुष्टि हुई। अब उनका शव भारत आ चुका है।

Image

पशुपतिनाथ के दर्शन करने नेपाल गए थे दंपति

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad Woman Death In Nepal: नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए एक भारतीय दंपती की यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। नेपाल में हाल ही में हुई हिंसा और प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी राजेश गोला के रूप में हुई है। राजेश अपने पति रामवीर सिंह गोला के साथ नेपाल की यात्रा पर गई थीं और उसी समय वहां हिंसा भड़क गई। शव को नेपाल से महाराजगंज के रास्ते घर पहुंचाया गया है।

चौथी मंजिल से कूदे थे दंपति

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के रहने वाले ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह गोला अपनी पत्नी राजेश गोला के साथ 7 सितंबर को नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद वे एक होटल में ठहरे हुए थे। उसी दिन नेपाल में प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी, जिसमें यह दंपती भी फंस गया। जान बचाने के लिए दोनों को होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगानी पड़ी, जिससे राजेश गोला गंभीर रूप से घायल हो गईं और इलाके में मची अफरा-तफरी में दोनों बिछड़ गए। बाद में राहत शिविर ने मृतका की पहचान कर परिवार को सूचना दी।

नेपाल से भारत लाया गया शव

इलाज के दौरान काठमांडू के अस्पताल में राजेश गोला की मौत हो गई। इसके बाद पति रामवीर सिंह गोला ने नेपाली प्रशासन के सहयोग से शव को भारत लाया, जो महराजगंज बार्डर के जरिए देश में दाखिल हुआ। मृतका का शव लेकर उनके पति गाजियाबाद पहुंच चुके हैं, जहां परिवार में मातम का माहौल है।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!