गाजियाबाद

Ghaziabad Traffic Alert: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में 4 जुलाई से होगा रूट डायवर्ट, ये रास्ते हो जाएंगे बंद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 3, 2023, 11:36 PM IST

Ghaziabad Traffic Alert: गाजियाबाद यातायात पुलिस ने आगामी कांवर यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि उत्तराखंड से आने वाला यातायात अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 (एनएच-9) का उपयोग करेगा।

Image

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में ट्रैफिक हुआ डायवर्ट

Photo : PTI

Ghaziabad Traffic Alert: मंगलवार से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। गाजियाबाद में आज आधी रात से ट्रैफिक डायवर्जन की योजना लागू हो जाएगी। प्रशासन ने 4 जुलाई से गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।

गाजियाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी

गाजियाबाद यातायात पुलिस ने आगामी कांवर यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि उत्तराखंड से आने वाला यातायात अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 (एनएच-9) का उपयोग करेगा, ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, एनएच 34 और पाइपलाइन रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

कौन सा रूट होगा बंद

सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाह ने कहा कि ट्रकों, बसों, ट्रैक्टरों और मिनी ट्रकों जैसे भारी वाणिज्यिक वाहनों को 18 जुलाई की सुबह तक दिल्ली-मेरठ रोड पर अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें NH-9 की ओर मोड़ दिया जाएगा। 8 जुलाई की आधी रात से 18 जुलाई की सुबह तक दिल्ली-मेरठ रोड पर कार और दोपहिया जैसे हल्के वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

क्या है कावंड़ यात्रा

इस माह के पहले सप्ताह में कांवड़ यात्रा शुरू हो जायेगी। वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान, कांवरिया गंगा नदी से पवित्र जल लाने के लिए उत्तराखंड में हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री, बिहार में सुल्तानगंज जैसे स्थानों पर जाते हैं। फिर वे इसे स्थानीय शिव मंदिरों या वाराणसी में काशी विश्वनाथ और देवघर में बाबा बैद्यनाथ जैसे ऐतिहासिक मंदिरों में चढ़ाने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल जाते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article