यूटिलिटी

अमरनाथ यात्रा के लिए बुक करना है हेलीकॉप्टर, ये है पूरा प्रॉसेस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 30, 2023, 03:22 PM IST

Amarnath Yatra: सावन महीने की शुरुआत से 3 दिन पहले यानी 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। इसको लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। भक्तों ने अभी से ही अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रैन बुकिंग के साथ हेलिकॉप्टर बुकिंग करवाना शुरू कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है।

Image

अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra: सावन महीने की शुरुआत से 3 दिन पहले यानी 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। इसको लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। भक्तों ने अभी से ही अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रैन बुकिंग के साथ हेलिकॉप्टर बुकिंग करवाना शुरू कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है।

Amarnath Yatra के लिए ऐसे बुक करें हेलिकॉप्टर

अगर आप भी हेलीकॉप्टर की बुकिंग करवाना चाहते हैं तो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाए और साइट पर जानकारी ले कर बुकिंग करवा सकते हैं। बता दें कि हेलिकॉप्टर की बुकिंग के लिए किराए में वृद्धि नहीं की गई है। एक तरफ का किराया 2800 रुपये है वहीं दोनों तरफ का 5600 रुपये है।

यात्रा में हेलीकाप्टर सेवा देने वालों की लिस्ट

  • नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ पर
  • ग्लोबल वेक्टरा हेलीकॉर्प लिमिटेड
  • एरो-केस्ट्रल-थम्बी कंसोर्टियम
  • पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर पर
  • हेरिटेज एविएशन प्रा. लिमिटेड
  • Sgr-नीलग्रथ-Sgr / Sgr-पहलगाम-Sgr
  • पवन हंस

गौरतलब है कि कई दिनों पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अब तक करीब 3 लाख यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। अमरनाथ की यात्रा 62 दिन की होती है। ये यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है ऐसे में अभी से ही यात्रियों का आना जाना शुरू हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 5 लाख से ज्यादा यात्री अमरनाथ यात्रा करेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article