गाजियाबाद

Ghaziabad Sadar Assembly By-Election Exit Poll: दिल्ली से सटी सीट भाजपा की झोली में

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए आज हुए उपचुनाव में एग्जिट पोल सबके सामने हैं। Timesnow JVC के एग्जिट पोल में यहां जानिए गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर किसी पार्टी और किस नेता को जीत मिल सकती है।

Image

(फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

आज यानी बुधवार 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान का सिलसिला शाम 6 बजे तक चला। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की सदर विधानसभा सीट के लिए भी आज ही मतदान हुआ। अब जबकि मतदान संपन्न हो चुका है तो हर किसी को शनिवार 23 नवंबर का इंतजार है, जब इन उप-चुनावों का परिणाम घोषित किया जाएगा।

शनिवार 23 नवंबर को उप-चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले आज ही एग्जिट पोल से जनता के मूड को समझने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में गाजियाबाद में सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है, चलिए एग्जिट पोल में समझते हैं। बता दें कि गाजियाबाद में 5 बजे तक सिर्फ 33.30 फीसद मतदान हुआ था।

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट के उम्मीदवार

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर बसपा ने परमानंद गर्ग, भाजपा ने संजीव शर्मा और विपक्ष गठबंधन INDIA की तरफ से समाजवादी पार्टी ने सिंहराज जाटव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Timesnow JVC Exit Poll

Timesnow JVC Exit Poll के अनुसार गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की झोली में जा सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा चुनाव जीत सकते हैं।

गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर कुल 4 लाख, 61 हजार, 360 मतदाता थे। आज मतदाताओं ने क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 14 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article