गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद से लखनऊ जाने वालों के लिए खुशखबरी, नए साल से चलेंगी नॉन स्‍टाप राजधानी एक्सप्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 10:25 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों को नए साल में यूपी रोडवेज से खास तोहफा मिलने जा रहा है। यहां से जनवरी 2023 से नॉन स्‍टॉप राजधानी एक्‍सप्रेस बसें शुरू होने जा रही हैं। ये बसें गाजियाबाद से राजधानी लखनऊ के बीच चलेंगी। रोडवेज विभाग की तरफ से इन बसों का ट्रायल करने के लिए गाजियाबाद को चुना है। गाजियाबाद को नए साल पर 8 बसें मिलेंगी।

Image

यूपी रोडवेज की एक नई बस

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद और लखनऊ के बीच चलेंगी ये राजधानी बसें
  • रोडवेज गाजियाबाद में इस योजना का कर रहा है ट्रायल
  • जनवरी माह में गाजियाबाद को मिलेंगी 8 नई बसें

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों को नए साल में यूपी रोडवेज की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने वाला है। साल 2023 के जनवरी माह से यहां के लोगों का राजधानी लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा। क्‍योंकि यूपी रोडवेज ने गाजियाबाद से लखनऊ तक नॉन स्टॉप बसें चलाने का फैसला किया है। इस योजना के शुरुआती चरण में रोडवेज की तरफ से गाजियाबाद रीजन को 8 नई बसें मिलेंगी। इन बसों को राजधानी एक्सप्रेस के नाम से चलाया जाएगा। गाजियाबाद से इन बसों का ट्रायल सफल रहने पर इसी तरह की बसें हर जिले से लखनऊ तक इस तरह राजधानी एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाएंगी।

त्‍योहार और छुट्टियों के दौरान दिल्‍ली और एनसीआर में रहने वाले लाखों लोग लखनऊ या पूर्वाचल के दूसरे जिलों में जाते हैं। इस दौरान ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर लोग बसों का सहारा लेना चाहते हैं, लेकिन अभी गाजियाबाद में पर्याप्‍त बसों की सुविधा नहीं, जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से अभी लखनऊ के लिए करीब एक दर्जन वोल्वो, जनरथ व साधारण श्रेणी की बसें चलती हैं। ये बसें अपने गंतव्य तक पहुंचने में 12 से 18 घंटे तक का समय लेती हैं, जबकि इस रूट पर सफर करने वाली सवारियां ट्रेन की तरह तेज सर्विस चाहती हैं।

8 घंटे में लखनऊ पहुंचाने का लक्ष्‍य

कौशांबी बस अड्डे के आरएम एके सिंह ने बताया कि कौशांबी से चलने वाली इन राजधानी बसों को 10 से 15 जनवरी तक सड़क पर उतार दिया जाएगा। यह सभी बसें सुपर फास्‍ट होंगी। रोडवेज का लक्ष्‍य इन बसों के माध्‍यम से लोगों को 8 घंटे में लखनऊ तक पहुंचाने का है। आरएम एके सिंह ने बताया कि, ये राजधानी एक्सप्रेस बसें रास्‍तें में सिर्फ एक जगह स्‍टॉप लेंगी। इनमें हमेशा 2 ड्राइवर रहेंगे। गाजियाबाद से निकलने के बाद रास्‍तें में इन बसों में कोई सवारी नहीं ली जाएगी। क्‍योंकि इन बसों को शुरू करने का मुख्‍य मकसद ही यात्रियों को सुरक्षित और जल्दी लखनऊ पहुंचाना है। अभी गाजियाबाद को ट्रायल के तौर पर 8 बसें मिलेंगी। इसका रिजल्ट सही आने के बाद प्रदेश के सभी जिलों से लखनऊ के लिए इसी तरह की सर्विस शुरू की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article