गाजियाबाद

Ghaziabad: फैशन वीक में ADM ने की ऐसी कैटवॉक कि मॉडल भी हो जाएं फेल! कहलाती हैं 'ब्यूटी विद ब्रेन'

Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास द्वारा लखनऊ के एक फैशन शो में किए गया रैंप वॉक इस समय सुर्खियां बटोर रहा है। इस कैट वॉक की फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। ऋतु को ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ भी कहा जाता है। यह पीसीएस ऑफिसर होने के साथ एक मॉडल भी हैं।

Image

फैशन शो में रैंप वॉक करती ऋतु सुहास

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋतु सुहास हैं गाजियाबाद की अपर जिलाधिकारी
  • ऋतु पीसीएस ऑफिसर होने के साथ एक मॉडल भी है
  • लखनऊ के एक फैशन शो के लिए रैंप वॉक से आई सुर्खियों में


Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास को ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ कहा जाता है। ये पीसीएस ऑफिसर होने के साथ एक मॉडल भी हैं। इन्‍होंने हाल ही में लखनऊ के एक फैशन शो के लिए रैंप वॉक कर सुर्खियां बटोरी। इस शो में ऋतु का स्टाइल देख कर हर कोई चौंक गया। हैं। इनकी रैंप वॉक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। बता दें, ऋतु सुहास अभी उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के तहत बतौर अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद में तैनात हैं। इनके पति भी चर्चित आईएएस अधिकारी हैं। ऋतु को इससे पहले भी कई बार खादी से बने कपड़ों को प्रोमोट करते देखा गया है।

बता दें कि लखनऊ में आयोजित इस फैशन वीक में ऋतु सुहास बतौर शॉ स्टॉपर पहुंची थीं। यहां पर इन्‍होंने अपनी खूबसूरती का जमकर जलवा बिखेरा। उन्होंने ऑर्गेनिक फैब्रिक से बनी ड्रेस में कैटवॉक कर महफिल लूट ली। इस कैट वॉक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋतु अब एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ स्थापित फैशन प्रोमोटर भी बन चुकी है। इन्हें फैशन इंडस्ट्री में एक फेमस मॉडल के तौर पर पहचाना जाता है। हालांकि, ऋतु सुहास ज्‍यादातर उत्तर प्रदेश सरकार के खादी ग्रामोद्योग विभाग के लिए रैंप वॉक करती हैं। प्रदेश में खादी को लोकप्रिय बनाने में इनका बड़ा योगदान माना जाता है। उत्‍तर प्रदेश के प्रशासनिक हल्‍के में ऋतु सुहास को ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ उपनाम से जान जाता है।

आईएएस पति हैं ओलंपिक मेडलिस्‍ट

बात दें कि ऋतु सुहास के पति गौतमबुद्धनगर के मौजूदा जिलाधिकारी सुहास एल वाई हैं। यह चर्चित आईएएस अधिकारी होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। इन्‍होंने टोक्‍यो पैरा ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया था। सुहास एल वाई को एक तेज-तर्रार और ईमानदार प्रशासनिक अफसर माना जाता है। इन्‍होंने जिलाधिकारी रहते हुए कई सराहनीय कार्य किए हैं।

मिसेज इंडिया-2019 का खिताब जीता

ऋतु सुहास 2004 बैच की पीसीएस अफसर है। ऑफिसर बनने के बाद इन्‍होंने मिसेज इंडिया-2019 का खिताब जीता था। इसके बाद से ये मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हुई और फैशन वीक में खादी ग्रामोद्योग विभाग के लिए रैंप वॉक करना शुरू किया। ऋतु सुहास अब तक दर्जनों फैशन शो में हिस्‍सा ले चुकी हैं। जिसकी वजह से ये सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।

Times Now Digital
Times Now Digital author

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, t... और देखें

End of Article