गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद में लापता 5 साल की बच्ची की मिली लाश, गला घोंटकर की गई हत्या

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 01:33 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में बीते वीरवार को लापता हुई पांच वर्षीय बच्‍ची का शव बरामद हुआ है। बच्‍ची का शव घर से करीब 150 मीटर दूर मिला। पुलिस जांच में अभी रस्‍सी से गला घोंटकर हत्‍या का पता चला है। पुलिस की कई टीमें हत्‍या के इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना कि सभी आरोपियों को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Image

गाजियाबाद में लापता बच्‍ची का मिला शव

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में लापता पांच वर्षीय बच्‍ची का मिला शव
  • हत्‍यारे ने रस्‍सी से गला घोंटकर की बच्‍ची की हत्‍या
  • गाजियाबाद पुलिस की कई टीमें जुटी हैं आरोपियों की तलाश में

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक बच्‍ची के अपहरण और हत्‍या का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बीते दिनों लापता हुई पांच वर्षीय बच्‍ची की लाश बरामद की है। यह बच्ची गुरुवार को लापता हुई थी और शुक्रवार शाम को उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बच्‍ची की गला घोंटकर हत्‍या करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बता दें कि गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट इलाके में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्‍ची वीरवार को गायब हो गई थी। इस मामले में बच्‍ची के परिजनों ने अपहरण होने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट थीं। पुलिस वीरवार देर रात तक बच्ची की तलाश करती रही लेकिन उन्हें कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई। वीरवार सुबह से पुलिस ने फिर अभियान शुरू किया। इस तलाशी अभियान में पुलिस ने स्थानीय लोगों की भी मदद ली।

पुलिस को आशंका हत्या के लिए ही किया किडनैप

शुक्रवार को जांच के दौरान पुलिस को बच्ची का शव उसके घर के पीछे कुछ दूरी पर होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि जिस जगह बच्ची की लाश मिली वह उसके घर से मात्र 150 मीटर ही दूर है। इस जगह पर कच्‍ची कॉलोनियां कट रही हैं। आसपास के एरिया में एक दो घर ही बने हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हत्‍यारे ने बच्‍ची का अपहरण फिरौती के लिए नहीं, बल्कि हत्‍या के लिए ही की थी। पुलिस का मानना है कि बच्‍ची को अगवा करने के कुछ देर बाद ही उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्‍या के कारणों का पता चल पाएगा। जल्द ही हत्‍या के इस मामले को सुलझा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article