गाजियाबाद

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर, खाद्य विभाग ने जब्त किया 100 KG; दिल्ली में पकड़ा गया नकली मावा

गाजियाबाद के साहिबाबाद मंडी में कई 100 किलो नकली पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा है। आधी रात में की गई छापेमारी से सभी लोग हैरान हो गए मुखबिर की सटीक जानकारी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई कर कई 100 किलो नकली पनीर जप्त किया।

Image

गाजियाबाद में पकड़ा गया नकली पनीर

गाजियाबाद : त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग भी पूरी तरीके से हाई अलर्ट पर आ जाता है गाजियाबाद के साहिबाबाद मंडी में कई 100 किलो नकली पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा है। आधी रात में की गई छापेमारी से सभी लोग हैरान हो गए मुखबिर की सटीक जानकारी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई कर कई 100 किलो नकली पनीर जब्त किया। जिसके बाद आज उस नकली पनीर को जमीन के अंदर गड़ा गया है। आप कल्पना कीजिए त्योहारों का सीजन है और यदि आप नकली पनीर से निर्मित मिठाई या पकवान खाते हैं तो आपकी तबियत कितनी खराब होगी?

आप कल्पना इस चीज की भी कर सकते हैं कि और जगह पर कहां-कहां यह सप्लाई कर दिया गया होगा, वहां से भी आप यदि खरीदारी करते हैं तो सीधे तौर पर आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद यादव की टीम ने कार्रवाई करते हुए पलवल से अवैध रूप से लाये गए। इस पनीर की बड़ी खेप को बरामद करते हुए इसे पूरी तरीके से निष्क्रिय किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

दिल्ली में पकड़ा गया नकली मावा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने रघुवीर नगर स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर लगभग 5,000 किलो नकली मावा और खोया ज़ब्त किया। क्राइम ब्रांच टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर, अधिकारियों ने नकली डेयरी उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री का पता लगाया छापेमारी में 5,000 किलो नकली मावा और खोया ज़ब्त किया। जांच जारी है और फैक्ट्री का गहन निरीक्षण किया जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान