गाजियाबाद

गाजियाबाद के विजयनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 25, 2023, 05:37 PM IST

Ghaziabad Vijayanagar Encounter: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, बताते हैं कि इसमें एक को गोली लगी है वहीं दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया है।

Image

विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गाजियाबाद पुलिस हिंडन बैराज पर चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया गया बाइक सवार युवकों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशो का पीछा करते हुए गोली चलाई।

पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान सलमान निवासी दिल्ली व दूसरा आरोपी शोएब निवासी दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों पर दिल्ली एनसीआर समेत गाजियाबाद में हत्या का प्रयास,चोरी ,लूट ,आर्म्स एक्ट में लगभग दो दर्जनों से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस के इनके कब्जे से चैन, मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल , तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article