Shiva Temple in Ghaziabad: गाजियाबाद में हिंडन नदी के तट पर स्थित पौराणिक धूमेश्वर शिव मंदिर लाखों शिव भक्तों के आस्था का केंद्र है। सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर के बारे में बहुत कम ऐतिहासिक प्रमाण मौजूद हैं। मान्यता है कि यह मंदिर बागपत जिले के पुरामहादेव मंदिर के समकालीन है। मुरादनगर के पश्चिम में सुराना गांव के पास यह प्राचीन धूमेश्वर महादेव शिव मंदिर जहां पर स्थित है, वह पूरा इलाका पहले कजरी वन के नाम से विख्यात था। यहीं पर भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि यहीं पर आश्रम में रहकर तपस्या करते थे। कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने ही यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी। चैत्र शुक्ला सप्तमी, बुधवार संवत 1927 को यहां पर विशाल मंदिर बनवाया गया। करीब ढाई एकड़ में फैले इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 110 फुट है।
गाजियाबाद
Shiva Temple in Ghaziabad: सुराना का यह पौराणिक शिव मंदिर आस्था और आकर्षण का केंद्र, मिलती है सरकारी नौकरी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 17, 2023, 05:11 PM IST
Shiva Temple in Ghaziabad: गाजियाबाद में हिंडन नदी के तट पर स्थित पौराणिक धूमेश्वर शिव मंदिर लाखों शिव भक्तों के आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना भगवान परशुराम ने किया था। कहा जाता है कि यहां पर जलाभिषेक से नौकरी पक्की हो जाती है। मोहम्मद गोरी ने रक्षाबंधन के दिन इस मंदिर और गांव में जमकर लूटपाट की थी।
धूमेश्वर महादेव शिव मंदिर
KEY HIGHLIGHTS
- हिंडन नदी के तट पर मौजूद है यह पौराणिक शिव मंदिर
- मान्यता है कि भगवान परशुराम ने यहां स्थापित किया था शिवलिंग
- मोहम्मद गोरी ने रक्षाबंधन के दिन लूटा था यह मंदिर और गांव
