गाजियाबाद

अमरोहा में हाईस्कूल की छात्रा ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Amroha News: यूपी के अमरोहा में घर से स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

Image

10वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृश्यता में तो मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।

दसवीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रविवार को बताया कि अमरोहा के भानपुर के निकट 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जीआरपी के मुताबिक, गजरौला शहर के अवंतिका नगर मोहल्ले की रहने वाली महक 16 वर्ष की थी और 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी। महक शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी और उसने शहर के भानपुर के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

हादसा देख घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी घटना सूचना दी। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी चौकी गजरौला के प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों व स्कूल में साथ पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article