गाजियाबाद

Ghaziabad News: गाजियाबाद में धर्मांतरण का खेल जारी, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

Image

गाजियाबाद में धर्मांतरण से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में धर्मांतरण से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके का है। जहां एक पत्नी ने अपने पति पर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया। पत्नी के पति द्वारा मौलवी बुला कर धर्म परिवर्तन करने पर जोर देने पर महिला ने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला से आरोपी नावेद ने की थी दूसरी शादी

डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल के अनुसार हिन्दू महिला से नावेद हिन्दू नाम लेकर मिला और करीब आठ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी है। वही नावेद ने इससे पहले भी हिन्दू महिला से शादी की थी और उसे तलाक देकर इस पीड़ित महिला से दूसरी शादी की है। इसके अलावा नावेद के भाई ने भी एक हिन्दू महिला से शादी की हुई है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया है और इसके अलावा धर्मांतरण से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article