गाजियाबाद

बुलंदशहर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर; 9 लोगों की मौत

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर की कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार 50 से 60 श्रद्धालु कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

Image

बुलंदशहर में भीषण हादसा

Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। NH 34 पर घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 43 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल और कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा करवाया गया है। घायलों में से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

राजस्थान के गोगामेड़ा जा रहे थे सभी श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में करीब 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी लोग कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली में सवार लोग सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में एक बच्चा और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंटेनर से पीछे से मारी ट्रैक्टर को टक्कर

बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार सिंह ने कहा, "आज रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर पर NH-34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया है। करीब 60-61 लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। जिसे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। 45 घायल लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 को छोड़कर बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। वे तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी मौके से हटा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article