गाजियाबाद

Ghaziabad: फिल्म दिखाने ले गए दोस्त ने मॉल के टॉयलेट में किया युवती के साथ दुष्कर्म, फिर करता रहा ब्लैकमेल

गाजियाबाद में एक बीएससी की छात्रा ने एक युवक पर उसे बेसुध कर दुष्कर्म करने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। दोनों शहर के ही एक मॉल में फिल्म देखने गए थे जिस दौरान यह घटना हुई। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है, पुलिस टीमें बनाकर जल्द उसकी गिरफ्तारी की कोशिस कर रही है।

Image

फिल्म दिखाने के बहाने मॉल ले गया था युवक

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक विश्वविद्यालय की बीएससी छात्रा ने अपने दोस्त पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। ये सारी घटना गाजियाबाद तके मॉल में हुई, जब पीड़िता फिल्म देखने गई थी।

फिल्म दिखाने ले गया था आरोपी

छात्रा का कहना है कि युवक उसे फिल्म दिखाने के बहाने मॉल ले गया। जिस दौरान वह एक पेय पदार्थ में कुछ नशीली चीज मिलाकर ले आया और लड़की को पिलाया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। युवती ने युवक पर आरोप लगाया है कि, उसके बेसुध हो जाने के बाद आरोपी ने मॉल के शौचालय में उसके साथ जबरदस्ती की।

बाद में किया ब्लैकमेल

पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर युवक ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी और बाद में पैसों व सामान की मांग भी करता रहा। परिवार से शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने कथित तौर पर रसूख दिखाते हुए दबाव बनाया। छात्रा का कहना है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद भी लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई।

गिरफ्तारी के हो रहे प्रयास

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया चल रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र के परिजनों द्वारा लड़की की स्थिति के बारे में बताया गया है कि वह सदमे में चल रही है वही लड़का चेन्नई के किसी कॉलेज से बीटेक कर रहा है ऐसे में टीमों का गठन कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article