गाजियाबाद

Ghaziabad News: गाजियाबाद में इश्क का खूनी खेल, पत्नी की हत्या कर दफना दिया, ऐसे खुली मर्डर की मिस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 09:45 PM IST

Ghaziabad: गांव फजलगढ़ में 24 जनवरी से लापता बताई गई अंजू (32) का शव उसके पति दिनेश (35) की निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी ने पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतका के परिजन थाने पहुंचे व पुलिस को बताया कि, उसके गायब होने में पति का हाथ हो सकता है, इसलिए उससे पूछताछ की जानी चाहिए। बस यहीं से आरोपी के राज का पर्दाफाश हुआ।

Image

गाजियाबाद में हुई महिला की हत्या के मामले का एसीपी मसूरी खुलासा करते हुए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हत्या के बाद पत्नी का शव दो सौ मीटर दूर कंधे पर लाद ले गया था आरोपी
  • अफवाह फैला दी कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग कहीं और चली गई है
  • मृतका के परिजनों की मांग पर पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की तो खुला राज


Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर में हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई दंग रह गया। एक पति ने अपनी पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की ऐसी योजना बनाई कि, पुलिस भी उसका शव नहीं ढूंढ पाए। मर्डर मिस्ट्री के इस खेल का मृतका के घरवालों की वजह से राजफाश हो गया, वरना आरोपी तो पुलिस को इस बात का यकीन दिला चुका था कि, उसकी पत्नी के किसी और संग प्रेम संबंध होने के कारण घर छोड़ चली गई है।

एसीपी मसूरी के मुताबिक मोदीनगर के गांव फजलगढ़ में 24 जनवरी से लापता बताई गई अंजू (32) का शव उसके पति दिनेश (35) की निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपी ने पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।

मूवी से सीखा शव को ठिकाने लगाना

एसीपी मसूरी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी किसी युवक से प्रेम करती थी, ये उसे सहन नहीं था। यही वजह थी कि, उसे मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, एक मूवी में देखा था कि, अगर शव नहीं मिले तो पुलिस आगे की कार्रवाई करने में लाचार हो जाती है। इसी के चलते उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए 25 जनवरी को प्रातः 4 बजे शव को अपने कंधे पर लादकर घर से 200 मीटर दूर गन्ने के खेत के बराबर में नाले के पास फावड़े से चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। शव को गलाने के लिए 30 किलो नमक भी डाला। इसके बाद मिट्टी से ढक कर उस पर बाजरा उगा दिया। ताकि किसी को गड्ढे के बारे में पता नहीं चल सके। जानवरों से बचाने के लिए उसके चारों तरफ कंटीले तार लगा दिए।

थाने में दर्ज करवाई पत्नी की गुमशुदगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के चार दिन बाद 29 जनवरी को भोजपुर थाने में पत्नी की गुमशदगी दर्ज करवाई। गड्ढे को दिन में कई बार संभालने भी जाता था। हत्या के बाद पूरे दिन ठेले पर सब्जी बेची ताकि किसी को शक ना हो। पड़ोस के लोगों को भी बता दिया कि, उसकी पत्नी किसी और संग चली गई है। इसके बाद मायके वालों ने आरोपी का खेल बिगाड़ दिया। मृतका के परिजन थाने पहुंचे व पुलिस को बताया कि, उसके पति का हाथ हो सकता है, इसलिए उससे पूछताछ की जानी चाहिए। बस यहीं से आरोपी का सारा किया कराया धरा रह गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका अंजू का शव बरामद कर लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article