गाजियाबाद

Valentine Day 2023: गाजियाबाद के कपल्‍स को कहीं और जानें की क्‍या जरूरत, जब शहर में मौजूद ये रोमांटिक जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 04:46 PM IST

Valentine’s Day 2023: गाजियाबाद शहर ऐतिहासिक होने के साथ बेहद खूबसूरत जगह है। अगर आप इस वैलेंटाइन वीक अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने की सोच रहे तो आपको गाजियाबाद में कई शानदार जगह मिल जाएगी। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ हर पल को रोमांटिक बना सकते हैं।

Image

सिटी फॉरेस्‍ट में लें वोटिंग का मजा

KEY HIGHLIGHTS
  • डासना किला की खूबसूरती मोह लेगा आपका मन
  • सिटी फॉरेस्ट में ले सकते हैं रोमांच का पूरा मजा
  • छोटा हरिद्वार में दिखेगा प्राकृति का अद्भुत नजारा


Valentine’s Day 2023: राजधानी दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद को 'गेटवे टू यूपी' के रूप में पहचाना जाता है। इस शहर का इतिहास बहुत पुराना है। इसे सम्राट मोहम्मद शाह के मंत्री वजीर गाजी-उद-दीन ने वर्ष 1740 में बसाया था। आज के समय में यह शहर अपनी सिटी लाइफ के कारण दिल्‍ली एनसीआर में अलग पहचान रखता है। अगर आप गाजियाबाद या आसपास के क्षेत्र में रहते हैं और इस वैलेंटाइन वीक अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने की सोच रहे तो आपको गाजियाबाद से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इस शहर के अंदर ही आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत और शानदार जगह मिल जाएंगे। इन जगहों पर पहुंचकर आप अपने हर पल को रोमांटिक बना सकते हैं।

डासना का किला

गाजियाबाद शहर से करीब 10 किमी दूर स्थित डासना का किला एक खूबसूरत और शानदार जगह है। इस शहर को राजपूत राजा सालारसी ने बनवाया था। कहा जाता है कि राजा सालारसी गंगा नदी के तट पर स्थित इस जगह पर अपने कोढ़ का इलाज करने आए थे, लेकिन इस जगह की खूबसूरती से उन्‍हें इतना प्यार हो गया कि वे यहां पर एक किले का निर्माण कर यहीं पर रहने लगे। इस किले से आपको गंगा का खूबसूरत तट दिखने के साथ प्राकृतिक छठा दिखेगी। यहां के शांत वातावरण में आप घंटो रूक सकते हैं।

स्वर्ण जयंती पार्क

अगर आपको हरियाली और फूल पौधे पसंद है और इनके बीच अपने पार्टनर के साथ कुछ समय रहना चाहते हैं तो स्‍वर्ण जयंती पार्क चले आइये। यह शहर का सबसे प्रमुख पार्क है। यहां आप कई एकड़ में लगे सैकड़ों तरह के फूल और पेड़-पौधे के बीच रोमांटिक लम्‍हा गुजारने के साथ पार्टनर के साथ बोटिंग का मजा भी ले सकते है। इस जगह की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

सिटी फॉरेस्ट

सिटी फॉरेस्‍ट पूरे दिल्‍ली एनसीआर के परफेक्‍ट स्पॉट में से एक है। करहेड़ा में स्थित सिटी फॉरेस्ट 175 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के साथ कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। सिटी पॅारेस्‍ट की दो झील, हिरण पार्क, बांस पार्क, घुड़सवारी और जिप्सी टूर सुविधा हर किसी को अपनी तरफ खींचती है। बच्‍चे यहां टॉय ट्रेन की सवारी भी कर सकते हैं।

छोटा हरिद्वार

छोटा हरिद्वार भी गाजियाबाद का एक प्रमुख टूरिस्‍ट स्‍पॉट है। गंग नहर किनारे बसे इस जगह के घाट बहुत ही सुंदर हैं। इन घाटों पर आप अपने पार्टनर के साथ घंटो बैठकर प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं। इस जगह के आसपास घूमने-फिरने के लिए कई शानदार लोकेशन मौजूद हैं। सुबह और शाम के समय यहां पर लोकल पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article