गाजियाबाद

Ghaziabad: फाइव स्टार होटल के शेफ से चाकू को नोक पर सरेआम लूटा, ऑटो से आए थे बदमाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 04:26 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद जिले में ऑटो सवार गिरोह फिर से वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इस गिरोह ने विजयनगर थाना क्षेत्र में एक पांच सितारा होटल के शैफ से हथियारों के बल पर लूटपाट की है। बदमाशों ने शैफ से हथियार के बल पर हजारों रुपये, मोबाइल व अन्‍य समान लूट ले गए।

Image

घटना के जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • विजयनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • ऑटो चालक और सवारी बनकर आए थे सभी बदमाश
  • शैफ पर चाकू और तमंचा तानकर बदमाशों ने की लूट

Ghaziabad: गाजियाबाद जिले में एक बार फिर ऑटो सवार गिरोह सक्रिय होकर दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। इस ऑटो गिरोह ने विजयनगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। ऑटो पर सवार होकर आए इन बदमाशों ने एक पांच सितारा होटल के शैफ से हथियारों के बल पर लूटपाट की है। बदमाशों ने शैफ पर चाकू और तमंचा तानकर 15 हजार रुपये और मोबाइल के साथ अन्‍य समान लूट लिया। साथ ही बदमाशों ने शैफ को धमका कर उसका पेटीएम का पासवर्ड भी पूछ लिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने विजयनगर थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

विजयनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में महाराणा विहार के रहने वाले ललित कुमार ने बताया कि वे आगरा के एक फाइव स्‍टार होटल में शैफ हैं। उन्‍होंने बताया कि, वे बीती रात करीब साढ़े 10 बजे आगरा से गाजियाबाद स्थित अपने घर बस से आ रहे थे। ललित ने बताया कि, रात करीब ढाई बजे वह बस से नोएडा सेक्टर 37 उतरे और यहां से ऑटो द्वारा सेक्टर 62 पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि यहां से उन्होंने विजयनगर स्थित अपने घर के लिए ऑटो लिया। उस ऑटो में चालक समेत सवारी बनकर पहले ही कुछ लोग बैठे हुए थे।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पीड़ित शैफ ने अपनी शिकायत में बताया कि, ऑटो चालक ने विजयनगर पहुंचने पर ऑटो को सजवान नगर कट की तरफ मोड़ दिया और पुल के नीचे एक सुनसान जगह पर ऑटो को रोक दिया। जिसके बाद सभी बदमाशों ने उस पर चाकू और तमंचा जैसे हथियार तान उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने उससे 15 हजार रुपये, मोबाइल व अन्‍य समान लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित ने उसका मोबाइल व पेटीएम पासवर्ड पूछकर फरार हो गए। जिसके बाद किसी तरह घर पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसीपी कोतवाली अंशु जैन ने बताया कि, मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्‍द ही सभी आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article