Vanshika Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वंशिका हापुड़ एक बार फिर विवादों में है। इस बार वंशिका का अपने पिता के साथ झगड़ा करते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पिता के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गालियां देती दिख रही है। वीडियो में वंशिका के पिता उसे रोकते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि वह उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहते।
मां के साथ वायरल हुआ था वीडियो
इस वीडियो में वंशिका अपने पिता से लड़ते-झगड़ते समय अपनी मां पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही वंशिका का अपनी मां के साथ मारपीट और विवाद का वीडियो भी सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।
दर्ज हुई है शिकायत
पहले वायरल हुए वीडियो में वंशिका अपनी मां बंटी से संपत्ति और पैसों को लेकर बहस कर रही थी। बहस बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद वंशिका की मां ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी और बेटी और उसके मैनेजर हिमांशु पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मां ने लगाए हैं आरोप
मां का आरोप है कि वंशिका, मैनेजर हिमांशु के कहने पर मकान, प्लॉट और जेवरात उसके नाम कराने का दबाव बना रही थी। मां का कहना है कि वंशिका पहले भी जेवर और रुपए लेकर जा चुकी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
