गाजियाबाद

Ghaziabad: चांदी से भरा बैग लूटकर भागा था चोर, पुलिस ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चांदी का बैग लूटकर भागने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके पास से लूटे गए सामान बरामद किए हैं।

Image

Ghaziabad: चांदी से भरा बैग लूटकर भागा था चोर, पुलिस ने मारी गोली

गाजियाबाद: पुलिस टीम ने बैग लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 168 चांदी के छोटे-बड़े छत्र, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के पहाड़गंज निवासी पीड़ित मनोज खंडेलवाल ने सूचना दी थी कि बाइक सवार अज्ञात बदमाश बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में जरूरी कागजात, रुपए और चांदी के सामान थे। नंदग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी।

बदमाश के पैर में लगी गोली

इस मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए सामान बरामद किए हैं। इस लूटकांड के अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मनीष का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ परतापुर, भावनपुर और नंदग्राम थाना में हत्या के प्रयास, लूट के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 7 अक्टूबर को चांदनी चौक गया था। वहां उसने एक व्यक्ति को बैग में सामान रखते हुए देखा था। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। मनीष ने अपने साथियों की मदद से गुलधर मेट्रो स्टेशन से पहले मेरठ रोड पर बैग लूट की घटना को अंजाम दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!