गाजियाबाद

Ghaziabad Encounter: इंदिरापुरम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायर कर भाग रहा एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

इंदिरापुरम इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

मुठभेड़ की जानकारी देते एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव (तस्वीर साभार: ANI)

Photo : ANI

Ghaziabad Encounter News: इंदिरापुरम क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घायल आरोपी पर पहले से ही 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नियमित चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों मुड़कर भागने लगे। तेजी से भागते समय दोनों आरोपियों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद पैदल भागते हुए एक आरोपी ने पीछा कर रही पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

आरोपी पर दर्ज हैं कई मामले

घायल आरोपी ने अपना नाम शाहबाज उर्फ पोली बताया। वह दिल्ली के नंदनगरी का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहबाज पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!