गाजियाबाद

Ghaziabad: सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का चिराग, छोटी बहन को बचाने में मासूम की मौत

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सड़क पार करते वक्त अपनी छोटी बहन को बचाने के दौरान एक साल के बच्चे की मौत हो गई। वे दोनों अपनी मां के लिए खाना लेकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक बाइक से अपनी बहन को बचाते हुए उसकी जान चली गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक आठ साल के बच्चे ने अपनी छोटी बहन की जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। यह घटना गाजियाबाद के वैशाली की है, जहां बुधवार को दो बच्चे- (भाई-बहन) अपनी मां के लिए खाना लेकर घर जा रहा था, जिस दौरान बाइक की टक्कर से उसकी मौत हो गई और उसकी छोटी बहन बच गई। जानकारी के अनुसार, अनमोल और उसकी बहन रेशमा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति में एक बाइक उसकी ओर आ रहा था। उसने अपनी बहन को धक्का देकर सड़क के एक कोने में धकेल दिया, लेकिन खुद हादसे का शिकार हो गया।

मां के लिए खाना ले जा रहा थे बच्चे

घटना के बाद राह चलते लोगों ने आनन-फानन में बच्चे को वैशाली के मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र सिंह ने कहा कि उन्हें अस्पताल के अधिकारियों से इस दुखद हादसे के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 3.15 बजे दोनों बच्चे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार को उसने हॉर्न बजाते हुए देखा। लड़के ने अपनी बहन को धक्का देकर दूसरी ओर धकेल दिया, लेकिन वह खुद बाइक की चपेट में आ गया।

भीख मांग कर लौट रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार, अनमोल और रेशमा दोनों सड़कों पर भीख मांगते थे। जिस वक्त हादसा हुआ, तब उसकी मां अपने झुग्गी में नशे में थी। वह अपने पति से अलग रहती है और उसका पति नेपाल में रहता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों ने दिन भर भीख मांगकर जितने पैसे जुटाए थे, उसका खाना खरीद कर घर लौट रहे थे।

पुलिस ने आरोपी की शुरू की तलाश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही बाइक सवार की तलाश की जा रही है। इसके लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें