शहर

गाजियाबाद में फिर 'थूक कांड': रोटी के आटे पर थूकता दिखा रसोइया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर खाने में थूकने का मामला सामने आया है। कुछ ग्राहकों द्वारा आटे में थूकने की विडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

गाजियाबाद में रोटी के आटे पर थूकने वाला रसोइया गिरफ्तार (Photo- Canva)

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे एक ढाबे में खाना बनाने वाले रसोइये को सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में रसोइया चपाती बनाने वाले आटे पर थूकता नजर आया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड पर वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर हुई।

चपाती पर थूकते हुए वीडियो वायरल

न्यूज एजेंसी पीटाई के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि ढाबे पर खाना लेने और खाने गए कुछ ग्राहकों ने रसोइये को आटे और चपातियों पर थूकते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी रसोइया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि रसोइये की पहचान मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जावेद अंसारी के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ‘चिकन पॉइंट’ ढाबे का मालिक वसीम नामक व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय मालिक दुकान पर मौजूद था या नहीं। एसीपी ने कहा कि पुलिस ढाबे के लाइसेंस की वैधता की भी जांच कर रही है और घटना में मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ढाबे के मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभागों को भेज दी गई है।

गाजियाबाद में खाने पर थूकने के मामले

बता दें कि गाजियाबाद में खाने में थूकने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की है। इस तरह की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है, जिस पर पुलिस की प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article