शहर

UP के पूर्व DGP प्रशांत कुमार को CM योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त

UP SSC Chairman: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़ी जिम्मेदारी दी। उन्होंने प्रशांत कुमार को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। ​​एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह नियुक्ति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2023 की धारा चार के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए की है।

Image

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : Twitter

UP SSC Chairman: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़ी जिम्मेदारी दी। उन्होंने प्रशांत कुमार को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह नियुक्ति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम, 2023 की धारा चार के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए की है। इस अधिनियम को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2025 के माध्यम से संशोधित किया गया है। सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पद पर रह चुके हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article