Jalandhar News: पंजाब से चौका देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर है जालंधर के आदमपुर कस्बे की गांव ड्रोली खुर्द की है, जहां एक परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है। एक साथ परिवार पांच लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मरने वाले लोगों में माता-पिता सहित तीन बेटियां थी, जिसमें से एक बच्ची की उम्र मात्र तीन वर्ष की थी।
परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी सरबजीत कौर के साथ बेटियां ज्योती (32 वर्ष), गोपी (31 वर्ष) और ज्योति की बेटी अमन (3 वर्ष) के तौर पर की है। पुलिस की पहचान के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि जब वह घर के उस कमरे में पहुंचे तब उन्होंने मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी सरबजीत कौर को पंखे से फांसी लगाकर लटके हुए देखा। वहीं उनकी दोनों बेटियां और ज्योति की बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतक मनमोहन सिंह डाकघर में प्रभारी के पद पर कार्य करते थे। पुलिस को घटना की जानकारी रात 8:20 पर प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष मंजीत सिंह पांच लोगों की आत्महत्या की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा डीएसपी विजय कुंवर सिंह भी सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे।
कर्ज से परेशान होकर उठाया आत्महत्या का कदम
पुलिस ने घर की जांच की तो उन्हें मनमोहन सिंह द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। इस सुसाइड नोट के अनुसार मनमोहन सिंह ने आर्थिक तंगी के कारण कर्ज लिया था, जिसके बारे में उनके परिवार को पता लगा और घर में विवाद हुआ। इस विवाद और कर्ज से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 3 साल की बच्ची समेत सभी लोगों को गलों पर निशान है। इससे प्रतीत होता है कि इन सभी मौत फांसी लगाने से हुई है। इसके अलावा जब तीन साल की बच्ची की मौत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हो सकता है कि किसी और ने उसे फांसी लगाई हो। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
