फरीदाबाद

Faridabad: फरीदाबाद को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, बनने जा रहा फोर लेन हाईवे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 02:13 PM IST

Faridabad: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फरीदाबाद को डायरेक्‍ट कनेक्टिविटी देने के मोहना मार्ग को फोर लेन बनाया जा रहा है। इस मार्ग को आगे चलकर केजीपी से कनेक्‍ट किया जाएगा। जिससे लोग कुछ ही मिनट में फरीदाबाद से नोएडा पहुंच सकेंगे। इस 12 किमी लंबे सड़क के निर्माण पर कुल 63 करोड़ खर्च होंगे। यह मार्च 2024 तक तैयार हो जाएगा।

Image

फरीदाबाद में होता सड़क निर्माण

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहना मार्ग को फोर लेन होने के साथ जुड़ेगा केजीपी से
  • 63 करोड़ के बजट में मार्च 2024 तक बनकर तैयार होगा हाईवे
  • फरीदाबाद से नोएडा जाने के लिए मंझावली पुल भी मार्च तक तैयार


Faridabad: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फरीदाबाद को डायरेक्‍ट कनेक्टिविटी देने के लिए हरियाणा सरकार बड़े प्रोजेक्‍ट पर कार्य कर रही है। शहर के प्रमुख मोहना मार्ग को अब फोर लेन में परिवर्तित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आगे चलकर इस हाईवे को चंदावली से कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे (केजीपी) से कनेक्‍ट किया जाएगा। जिससे लोग केजीपी के जरिए आसानी से नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेगा। इसके अलावा नोएडा से कनेक्टिविटी के लिए मंझावली पुल भी बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद इस रास्‍ते से भी फरीदाबाद से नोएडा तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इन दोनों मार्ग से लोग 15 से 20 मिनट में नोएडा पहुंच सकेंगे।

मोहना से केजीपी तक फोर लेन सड़क का निर्माण पुल एवं सड़क निर्माण विकास निगम कर रहा है। इस 12 किलोमीटर लंबी सड़क के फोर लेन निर्माण कार्य पर 63 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। अभी इस सड़क के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई करने के साथ सड़क किनारे की जगह को समतल करने का कार्य हो रहा है। अभी सैकड़ों पेड़ काटे जाने हैं। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, शहर से केजीपी आने-जाने के लिए मौजपुर टोल प्लाजा से एक मात्र रास्‍ता मोहना मार्ग ही है। यह अभी दो लेन है, जिसकी वजह से इस मार्ग पर चंदावली, मच्छगर, अटाली, दयालपुर गांव के पास रोजाना भारी जाम लगता है। इस जाम की वजह से मिनटों का रास्‍ता घंटों में पूरा होता है, लेकिन फोर लेन बन जाने के बाद इस समस्या से राहत मिलेगी।

शहर के उद्योग और विकास को मिलेगी नई गति

पुल एवं सड़क निर्माण विकास निगम के के उपमहाप्रबंधक राहुल सिंह ने बताया मोहना मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके बन जाने से शहर के आम नागरिकों के अलावा शहर के उद्योग को भी बहुत फायदा होगा। इस औद्योगिक नगरी के सेक्टर-24 व 25 और आईएमटी में सैकड़ों कारखाने स्थापित हो चुके हैं। इनके लिए माल ढुआई में मोहना मार्ग वरदान बन कर उभरेगा। अभी यह मार्ग दो लेन का और जर्जर है, जिसकी वजह से हैवी वाहन इस रास्‍ते का प्रयोग करने की जगह लंबा घूमकर आते-जाते हैं। इसके तैयार हो जाने के बाद माल का आवागमन सुगम हो जाएगा। शहर में कच्चा माल जल्दी पहुंचेगा और तैयार उत्पादों की भी संबंधित शहरों में जल्दी से डिलीवरी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article