फरीदाबाद

Faridabad: पुलिस ने पकड़ा अपराधी तो बदमाशों ने कर दिया हमला, छुड़ा ले गए साथी, दो पुलिसकर्मी घायल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 03:23 PM IST

Faridabad: एनआईटी इलाके में धोखाधड़ी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट कर आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। सात से आठ आरोपियों ने मिलकर दो पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा, जिससे उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

Faridabad Police (1)

KEY HIGHLIGHTS
  • एनआईटी पांच इलाके में देर शाम आरोपी को पकड़ने गए थे पुलिसकर्मी
  • आरोपी के बेटे ने सात से आठ अन्‍य लोगों के साथ मिलकर बोला हमला
  • आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित, सभी फरार

Faridabad: फरीदाबाद के एनआईटी इलाके में धोखाधड़ी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। सात से आठ बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर अपने साथी को पुलिस से जबरन छुड़ा ले गए। बदमाशों के इस हमले में दो पुलिस घायल हुए हैं, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में घायल पुलिसकर्मियों की शिकायत में हमलावर आरोपियों के खिलाफ एनआईटी पांच थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर दिया गया है, हालांकि अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही।

मारपीट के शिकार एसजीएम नगर थाना में तैनात पीएसआई युद्धवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि नवीन शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में युद्धवीर सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। युघवीर ने बताया कि बीते शात करीब सात बजे उन्‍हें सूचना मिली थी कि आरोपित नवीन शर्मा एनआईटी पांच के पास पहुंचने वाला है। जिसके बाद वे हेड कांस्‍टेबल नवीन को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मी वहां कक्कड़ कार्यालय के पास छिपकर आरोपित का इंतजार करने लगे।

हमलावारों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूसों से जमकर पीटा

युद्धवीर ने बताया कि कुछ देर बाद नवीन शर्मा अपने बेटे मयंक व सात अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा तो उसे दोनों पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। यह देखते ही आरोपित के साथ मौजूद उसके बेटे मयंक व अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को लात-घूसों से जमकर पीटा औरा आरोपी नवीन शर्मा को छुड़ा कर वहां से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब आरोपित उनके साथ हाथापाई कर रहे थे तो वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने उन्‍हें बचाने का प्रयास नहीं किया। घटना की जानकारी तत्‍काल कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस की टीमें अब सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, लगातार छापामारी की जा रही है, सभी आरोपी फरार हैं। कुछ इनपुट मिला है, जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें