फरीदाबाद

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से फिर नया खुलासा; 2500 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद

हरियाणा के फरीदाबाद में सुरक्षा बलों ने डॉक्टर मुफाजिल शकील के किराए के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक और IED सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई में दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नेटवर्क का सरगना और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है।

Image

फरीदाबाद में डॉक्टर की किराए की प्रॉपर्टी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में डॉक्टर मुफाजिल शकील के किराए के आवास पर पुलिस ने छापा मारा है। फरीदाबाद में पुलिस ने दूसरे घर से 2,563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया है। सुबह से फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस घर में छापेमारी चलाई। जानकारी के अनुसार, यह घर डॉक्टर मुफाजिल शकील ने किराए पर लिया था। यह दूसरा घर फतेहपुर तगा गांव में स्थित है, जो धौज से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। डॉक्टर मुफाजिल शकील ने यह घर एक मौलाना से किराए पर लिया था, जिसे पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया। इससे पहले रविवार की शाम धौज से पुलिस ने 360 किलो विस्फोटक बरामद किया था।

अब तक दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि डॉक्टर उमर, जिसे इस नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा है, और एक अन्य डॉक्टर अभी फरार हैं। फरीदाबाद में पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में IED बनाने की सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर और एक मौलवी को हिरासत में लिया है। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार ने बताया कि यह छापेमारी पिछले 15 दिनों से चल रही है और अब भी जारी है।

गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान मुफाजिल शकील के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। बरामद सामग्री में 3 मैगजीन और 83 जिंदा राउंड के साथ एक असॉल्ट राइफल, 8 राउंड वाली एक पिस्तौल, दो खाली कारतूस, दो अतिरिक्त मैगजीन, 8 बड़े और 4 छोटे सूटकेस, लगभग 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ (संभावित रूप से अमोनियम नाइट्रेट), 20 टाइमर, 24 रिमोट कंट्रोल, लगभग 5 किलो भारी धातु, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक वायरिंग, बैटरियां और अन्य प्रतिबंधित सामग्री शामिल हैं। पुलिस इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इससे पहले, पिछले सप्ताह GMC अनंतनाग में डॉक्टर अदील के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article