फरीदाबाद

Faridabad News: फरीदाबाद दिल्ली का हिस्सा है या हरियाणा! आज दूर हो जाएगा सारा कन्फ्यूजन

फरीदाबाद को लेकर लोगों को बड़ा कन्फ्यूजन है। अधिकतर लोग इसके हरियाणा या दिल्ली का हिस्सा होने पर भ्रमित रहते हैं। तो चलिए आज हम इस गुत्थी को सुलझा देते हैं।

Image

फरीदाबाद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

फरीदाबाद: दिल्ली-एनसीआर में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जिले शामिल हैं। एनसीआर में गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर का नाम शामिल है। NCR में कुल 23 जिले आते हैं। लेकिन, एक जिले को लेकर हमेशा संशय रहता है। दिल्ली से सटे होने के कारण लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि यह जिला हरियाणा में है या राजधानी दिल्ली में। इस शहर का नाम है फरीदाबाद। जी, हां तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके इस कन्फ्यूजन को पूरी तरह क्लियर कर देंगे।

फरीदाबाद हरियाणा का हिस्सा

फरीदाबाद जिला हरियाणा राज्य के 22 जिलों में से एक है। लिहाजा, फरीदाबाद हरियाणा राज्य का हिस्सा है। यह हरियाणा का सबसे अधिक आबादी वाला जिला है। यह जिला कृषि क्षेत्र में मेंहदी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। शहरी क्षेत्र में बनने वाले अन्य उत्पादनों में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, स्विच गियर, रेफ्रिजरेटर, जूते और टायर शामिल हैं। इस शहर में कई औद्योगिक ईकाइयां लगी हैं, जिनसे बड़ी संख्या दिल्ली, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत देश के कई राज्यों के लोगों को आसानी से रोजगार मिलता है।

फरीदाबाद के बारे में सबकुछ जानें

फरीदाबाद जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। पृथला, एनआईटी फरीदाबाद, बडखल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव। वहीं, फरीदाबाद में तीन तहसील हैं, जिनके नाम फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बडखल हैं। जिले में कुल 413 गांव होने का जिक्र है। फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी भी कहते हैं। यहां सैकड़ों ऐसी इंडस्ट्री हैं, जहां एक देश से दूसरे देश के लिए चीजें एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट होती हैं। इंडस्ट्री क्षेत्र होने की वजह से यहां मजदूर वर्ग के लोगों के साथ-साथ हाई पे सैलरी वाले लोग भी रहते हैं। इसका असर यहां मार्केट में भी देखने को मिल सकता है। इस शहर में कई खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल और झीले हैं, जिनके आगे बड़े-बड़े टूरिस्ट प्लेस भी फीके लगते हैं। तो आप समझ गए होंगे कि फरीदाबाद दिल्ली का नहीं, बल्कि हरियाणा का हिस्सा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article