फरीदाबाद

फरीदाबाद में 10 महीने बाद घर में मिला लड़की का कंकाल, मां पर हत्या का शक; जानें कैसे हुआ खुलासा

फरीदाबाद में पुलिस ने 10 महीने के बाद एक घर से लड़की का कंकाल बरामद किया है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या करने के बाद उसकी लाश को घर में दफना दिया गया था। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Faridabad Crime News: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरीदाबाद के धौज गांव में एक घर में 10 महीने पहले दफनाई गई लड़की का कंकाल बरामद किया गया है। कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, मृतक लड़की का पिता सऊदी अरब में रहता है और उसने इसके बारे में पुलिस को ईमेल के जरिए सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कंकाल बरामद किया है।

हत्या का आत्महत्या?

पुलिस ने ताहिर की पत्नी से पूछताछ की, तो सब खुलासा हो गया, जिसमें उसने बयान दिया है कि 10 महीने पहले लड़की ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और बदनामी से बचने के लिए उसने उसे अपने ही घर पर में भाई की मदद से दफना दिया था। पुलिस ने तहसीलदार और एसीपी की मौजूदगी में कंकाल को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पूछताछ में हुआ खुलासा

धौज पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सात जुलाई को सऊदी अरब में रहने वाले ताहिर ने अपनी बेटी के बारे में पुलिस को मेल द्वारा शिकायत दी थी, जिस पर उन्होंने ताहिर की बीवी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उनकी बेटी एक लड़के के साथ भाग गई थी और फिर वापस आ गई, लेकिन उसके बाद वह बेइज्जती महसूस कर रही थी, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी और बदनामी से बचने के लिए उन्होंने उसे घर में ही दफना दिया था।

सऊदी में रहता है मृतक लड़की का पिता

पुलिस ने बताया कि ताहिर पिछले 8-10 वर्षों से सऊदी अरब में ही रह रहा है और उनके आठ बच्चे हैं, लेकिन इनकी आपस में नहीं बनती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी शुरुआती जांच में लड़की को मारने की बात सामने नहीं आई है और मामला संदिग्ध है। इसलिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कानूनी रूप से कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मृतक लड़की प्रवीना की मां ने बताया कि हमने अपनी लड़की को मारा नहीं था, बल्कि उसने खुद फांसी लगाई थी। उसका कहना है कि उनकी लड़की कई बार घर से भाग चुकी थी, जिसके चलते हम लॉक लगाकर रखते थे। हनीफा ने कहा कि बदनामी के डर से उन्होंने उसे घर पर ही दफना दिया था। उसने खुद माना कि इस मामले की शिकायत उसके पति ने सऊदी अरब से की थी। अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि हमें उसे घर पर नहीं दफनाना चाहिए था यह बड़ी गलती उनसे हुई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका