फरीदाबाद

फरीदाबाद में भैंस बांधने को लेकर विवाद, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे; दो लोग बुरी तरह घायल

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सरकारी गली में भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Faridabad Clash News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सरकारी गली में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिससे बीते गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और दोनों ही तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इस झगड़े में एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे

इधर, घटना के वक्त का किसी के द्वारा बनाया गया वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है किस कदर लोग एक दूसरे के खून के प्यासे दिखाई दे रहे हैं।

भैंस बांधने को लेकर विवाद

दरअसल मामला सरकारी रास्ते में भैंस को बांधने को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित के मुताबिक, उनको पानी के लिए कनेक्शन लेना था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने भैंस हटाने से मना कर दिया और उनके ऊपर हमला बोल दिया, जिसमे उनके पक्ष के दो लोगों को गंभीर छोटे आई हैं। उन्होंने बताया की पुलिस उनका साथ ना देकर दूसरे पक्ष के दबाव में उल्टा उनको ही दोषी बता रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले पर आदर्श नगर थाना इंचार्ज ने बताया कि जिस पक्ष को चोट लगी है। उनकी शिकायत और मेडिकल के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली गई है। आगामी कार्रवाई जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article