आलू पूड़ी के हैं दीवाने... तो फरीदाबाद के इस स्थान पर लें स्वाद, एक बार खाएंगे बार-बार आएंगे
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated May 13, 2025, 04:58 PM IST
Local Street Food: फरीदाबाद के फरीदाबाद में स्वादिष्ट खाने की कमी नहीं है। यहां हर नुक्कड़-चौराहे पर आपको एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फूड मिल जाएगा। फूड लवर्स के लिए ये शहर किसी से कम नहीं है। आइए आज आपको फरीदाबाद के सबसे स्वादिष्ट आलू-पूड़ी के स्टॉल के बारे में बताएं, जिसे खाते ही आपको घर के खाने का एहसास होगा।
फरीदाबाद में आलू-पूड़ी का बेस्ट स्टॉल
Local Street Food: स्ट्रीट फूड के दीवानों के लिए फरीदाबाद में स्वाद की कमी नहीं है। यहां हर गली-नुक्कड़ और चौराहे पर आपको स्ट्रीट फूड (Street Food) के स्टॉल मिल जाएंगे। शहर के हर कोने में आपको कुछ न कुछ जबरदस्त खाने को मिल जाएगा। आज हम आपको फरीदाबाद के एक खास फूड स्टॉल के बारे में बताएंगे, जहां की आलू-पूड़ी के सब दीवाने हैं। दिल्ली से नजदीक होने के कारण यहां राजधानी से भी लोग आते हैं। जहां आज एक समय का खाना-खाने में लोग जेब से 500-1000 रुपये खर्च करते है। वहीं फरीदाबाद में आप सस्ते में पेट भर स्वादिष्ट खाना मिलता है।
जंक फूड पसंद करने वाले लोगों की इस जनरेशन में आज भी ढेरों लोग है जो घर जैसे खाने की खोज में लगे हैं। घर जैसे स्वाद के साथ खाना अगर जेब पर भारी भी न पड़े तो इससे बेस्ट क्या ही हो सकता है। इस बीच अगर बात आलू-पूड़ी की हो तो, इसका नाम सुनते ही लोगों को मुंह में पानी आ जाता है। स्वादिष्ट खाने में आलू-पूड़ी का कॉम्बिनेशन बहुत डेडली माना जाता है। तो आइए आज आपको फरीदाबाद के उस स्थान के बारे में बताएं जहां आपको सस्ते में जबरदस्त आलू-पूड़ी खाने को मिलेगी।

फरीदाबाद आलू-पूड़ी
फरीदाबाद में 30 साल से है इन पूड़ियों का राज
फरीदाबाद में एक स्टॉल है, जिसका नाम मनोज पूड़ी वाले है। ये पिछले 30 साल से फरीदाबाद और दिल्ली के लोगों को आलू-पूड़ी खिला रहे हैं। एक बार इनकी आलू-पूड़ी का स्वाद चखने के बाद लोग यहां खींचे चले आते हैं। बता दें कि आलू-पूड़ी का इनका बिजनेस पिछले 30-31 सालों से चल रहा है। वह चटपटी सब्जी के साथ नमक वाली लस्सी भी सर्व करते हैं। इनका स्टॉल खुलते ही यहां लोगों की भारी भीड़ लग जाती है। कई लोग सुबह के नाश्ते के लिए यहां पहुंच जाते हैं।

फरीदाबाद आलू-पूड़ी
यहां मिलती है गजब की आलू-पूड़ी
फरीदाबाद में मनोज पूड़ी वाले की स्टॉल बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल के पास स्थित है। इसे खाने दूर-दूर से लोग आते हैं। आलू-पूड़ी का ये स्टॉल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।
एक प्लेट की आलू-पूड़ी की कीमत
बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल के पास स्थित मनोज पूड़ी वाले के यहां एक प्लेट आलू-पूड़ी की कीमत 35 से 40 रुपये के बीच है। आलू-पूड़ी के साथ इनकी लस्सी ट्राई करना मत भूलिएगा। एक साथ इन सभी का स्वाद आपको सातवें आसमान पर ले जाएगा। मनोज बताते हैं कि आलू-पूड़ी का यह स्टॉल उनके पिता द्वारा शुरू किया गया है। शुरुआती समय में आलू-पूड़ी की कीमत मात्र 2 रुपये थी। लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण समय-समय पर कीमत में इजाफा हुआ। आज यहां मिलने वाली आलू-पूड़ी की एक प्लेट की कीमत 35 से 40 रुपये है। लेकिन इतने सालों बाद भी इसका स्वाद वैसे का वैसा ही है।

आलू-पूड़ी
फरीदाबाद की आलू पूड़ी ने जीता लोगों का दिल
मनोज पूड़ी वाले स्टॉल से आलू-पूड़ी खाने वाले लोगों का कहना है कि कई सालों से यहां खाना खा रहे हैं, लेकिन इसका स्वाद आज भी वैसे का वैसा ही है। भले ही यहां मिलने वाली आलू-पूड़ी की कीमत कम है, लेकिन स्वाद से इन्होंने कोई कंप्रोमाइज नहीं किया है। सब्जी में डाले जाने वाले मसाले वह खुद घर में पीसते हैं। पूड़ी फ्राई करने के लिए वह अच्छी क्वालिटी के तेल का प्रयोग करते हैं। यही कारण है कि यहां की आलू-पूड़ी लोगों में इतना मशहूर है कि इसे खाने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।
