फरीदाबाद

फरीदाबाद को बड़ा न्‍यू ईयर गिफ्ट ! अब नोएडा आना-जाना होगा आसान, जानिए रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में और क्‍या-क्‍या

Faridabad Devlopment Projects: फरीदाबाद के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी बेहतरीन तरीके से हुई है। शहर को इस साल कई सौगातें मिलेंगी। शहर को मिलने वाले तोहफों से यहां का रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर काफी मजबूत होगा।

Image

फरीदाबाद रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर। (सांकेतिक फोटो)

Faridabad Devlopment Projects: फरीदाबाद को इस साल 2024 में कई सौगातें मिलेंगी। यहां के रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की मजबूती की दिशा में काफी तेजी से काम चल रहा है। फरीदाबाद को मिलने वाली सौगातों में लोगों की सुविधा का पूरा ध्‍यान रखा जाने वाला है ताकि उनके कीमती समय की भी बचत हो सके। इस साल फरीदाबाद में एक परियोजना पर काम चल रहा है जिसके पूरा होने के बाद नोएडा आना जाना काफी आसान हो जाएगा। फरीदाबाद मार्केट के पास मल्‍टीलेवल पार्किंग का काम भी लगभग पूरा होने वाला है। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से KGP एक्सप्रेसवे (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्‍सप्रेसवे) तक जाने वाली बल्लभगढ़-मोहना रोड को भी चार लेन का किया जा रहा है। आइए इन प्रोजेक्‍ट्स के बारे में विस्‍तार में जानते हैं:

नोएडा आना-जाना मिनटों का काम

मंझावली पुल परियोजना का काम 2014 में शुरू हुआ था, इसका काम लगभग अंतिम चरणों में है और इस साल इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। इस परियोजना के बाद नोएडा आना-जाना काफी आसान हो जाएगा और समय की भी काफी बचत होगी। बता दें कि, इस प्रोजेक्‍ट के तहत यमुना नदी पर 630 मीटर का पुल बना है। हालांकि परियोजना में कुछ काम बाकी भी हैं जैसे- यूपी व हरियाणा को जोड़ने वाली 24 किमी लंबी रोड बनाना, नचौली-मंझावली तक जाने वाली और पुल‍ से शहर आने वाली सड़क का चौड़ीकरण और यमुना नदी के दूसरे छोर में 900 मीटर क्षेत्र में सड़क का निर्माण। हालांकि इसके संबंध में PWD अफसरों ने बताया है कि मार्च 2024 से पुल के ऊपर वाहन रफ्तार भरने लगेंगे।

एक्‍सप्रेसवे के मध्‍य सड़क का निर्माण

फरीदाबाद की विकास यात्रा में इस वर्ष एक और अध्‍याय जुड़ेगा। दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से KGP (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्‍सप्रेसवे की ओर जाने वाली सड़क को फोर लेन किया जाने वाला है। इन दोनों एक्‍सप्रेसवे को कनेक्‍ट करने के लिए इस प्रोजेक्‍ट पर 2022 से काम चल रहा है। बता दें कि इस सड़क की लंबाई 12 किमी है और ये चंदावली गांव कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्‍सप्रेसवे तक जाती है। हालांकि बीच में मच्छगर, दयालपुर व अटाली गांव भी कवर होंगे। गौरतलब है कि, ट्रैफिक जाम से बचते हुए पलवल, नोएडा, ग्रेनो, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ व सोनीपत जाने के लिए कई हजार वाहनसवार इस मार्ग का इस्‍तेमाल करते हैं।

मल्‍टीलेवल पार्किंग की मांग पूरी

पुरानी फरीदाबाद बाजार और इसके स्‍थानीय इलाकों में मल्‍टीलेवल पार्किंग की मांग काफी समय से थी। चार साल के बाद प्रस्‍ताव पारित होने के बाद 2022 में इसक काम चालू हुआ था जो कि लगभग खत्‍म हो चुका है। एक एकड़ में बन रही इस पार्किंग में एक साथ 101 कार जगह पा सकेंगी। दावा है कि, इस साल ही इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा।

गुड़गांव-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे पर जाम से राहत

फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्‍या काफी पुरानी और आम है। हालांकि ऐसी ही कुछ स्थिति गुड़गांव-फरीदाबाद एक्‍सप्रेसवे पर बंधवाड़ी गांव में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के टोल प्लाजा पर बनती है। दअरसल, एनएचएआई के टैग सिस्टम कनेक्‍ट न होने के कारण इस क्षेत्र में काफी जाम लगता है। वाहन सवार कभी एक तो कभी दो घंटे तक यहां फंसे रहते हैं। ये समस्‍या भी इस साल हल होने वालनी है। क्‍योंकि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इस टोल प्‍लाजा को एनएचएआई के टैग सिस्टम से इसे जोड़ने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि, अगले माह यानी फरवरी में ही काम खत्‍म हो जाएगा।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article