फरीदाबाद

Faridabad: अस्‍पताल की मैनेजर मौत मामले में फार्मासिस्ट पर हत्‍या का केस दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 06:10 PM IST

Faridabad: ग्रेटर फरीदाबाद के अस्पताल की फार्मा मैनेजर मौत मामले में पुलिस ने इस अस्‍पताल के एक फार्मासिस्ट पर हत्‍या का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि, हत्‍या कर शव को फंदे पर लटकाया गया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

Image

फार्मा मैनेजर मौत मामले में हत्‍या का केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते सप्‍ताह अस्‍पताल की फार्म मैनेजर और नर्स का मिला था शव
  • दोनों मृतकाओं का शव उनके कमरों में फंदे से लटका मिला था
  • पिता के आरोप के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

Faridabad: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अस्पताल की फार्मा मैनेजर शीतल की बीते दिनों हुई मौत मामले में पुलिस ने एक व्‍यक्ति पर हत्‍या का केस दर्ज किया है। हत्‍या का आरोप इसी अस्पताल के फार्मासिस्ट सचिन पर लगा है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर सुसाइड मामले में हत्‍या की धाराएं जोड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी है। मृतका के पिता का आरोप है कि, आरोपी ने उनकी बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया था।

बता दें कि, पिछले सप्ताह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक अस्पताल की फार्मा मैनेजर के पद पर कार्यरत पलवल निवासी शीतल और इसी अस्‍पताल में स्‍टाफ नर्स के पद पर कार्यरत महेंद्रगढ़ निवासी कविता की मौत हो गई थी। नर्स का शव जहां अस्‍पताल के हॉस्‍टल में फंदे से लटका मिला था, वहीं फार्मा मैनेजर का शव उसके फ्लैट में फंदे पर लटका था। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने का अंदेशा जताया जा रहा था। हालांकि अब फार्मा मैनेजर के मामले में हत्‍या की धाराएं जोड़ दी गई हैं।

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

खेड़ीपुल थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि, मृतक जीएम शीतल व नर्स कविता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें दोनों के मौत का कारण फंदा लगना बताया गया है। इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि, इन मृतक महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की यौन उत्पीड़न नहीं किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जांच में पता चला है कि, आरोपी फार्मासिस्ट सचिन की इस अस्पताल में दवाई की दुकान थी। जिसकी वजह से शीतल और आरोपी के बीच में बातचीत होती रहती थी। जांच में यह भी पता कि, आरोपी शीतल पर प्रेम संबंध के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस मृतका शीतल के पिता देवेन्द्र कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विभिन्न पहलूओं से पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार छापे मार रही है। जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें