फरीदाबाद

Best Markets in Faridabad for Valentine Shopping: फरीदाबाद के इन टॉप बाजारों में दिल खोलकर करें वैलेंटाइन की शॉपिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 01:58 PM IST

Best Markets in Faridabad for Valentine Shopping: फरीदाबाद को आद्यौगिक नगरी कहा जाता है। यहां की फैक्ट्रियों में कई तरह के गिफ्ट आइटम का प्रोडेक्‍शन होता है। जिसकी वजह से यहां के बाजारों में गिफ्ट आइटम बेहद कम कीमत में मिल जाते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Image

फरीदाबाद के बाजारों में गिफ्ट आइटम की खूब वैरायटी

KEY HIGHLIGHTS
  • फरीदाबाद में मौजूद हैं गिफ्ट आइटम की कई फैक्ट्रियां
  • फरीदाबाद के बाजारों से थाक भाव में खरीदें गिफ्ट आइटम
  • एनआईटी 1 मार्केट और ओल्‍ड फरीदाबाद गिफ्ट वैरायटी के लिए फेमस


Best Markets in Faridabad for Valentine Shopping: फरीदाबाद आद्यौगिक नगरी के तौर पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर सैकड़ों ऐसी फक्‍ट्री हैं जहां पर कई तरह के वस्‍तुओं का प्रोडेक्‍शन होता है। इनमें कई गिफ्ट आइटम बनाने वाली फैक्ट्रियां भी है। इन गिफ्ट आइटम को दूसरे देशों में एक्‍सपोर्ट-इंपोर्ट करने के अलावा लोकल बाजार में भी उतारा जाता है। ये प्रोडेक्‍ट सबसे पहले फरीदाबाद के बाजारों में पहुंचती हैं, जिसकी वजह से यहां के बाजारों में गिफ्ट आइटम काफी कम कीमत में मिल जाते हैं। अगर इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट करना चाहते हैं तो फरीदाबाद के इन बाजारों की तरफ रूख कर सकते हैं। यहां के बाजारों के पॉकेट फ्रेंडली गिफ्ट आइटम देख आपकी पार्टनर भी खुश हो जाएगी।

एनआईटी 1 मार्केट

फरीदाबाद का एनआईटी क्षेत्र अपने मार्केट के लिए पूरे एनसीआर क्षेत्र में लोकप्रिय है। इस मार्केट की पहचान वैसे तो महंगी और ब्रांडेड शॉपिंग के तौर पर है, लेकिन यहां पर आप सस्‍ती शॉपिंग भी आसानी से कर सकते हैं। यहां पर आपको सभी तरह के गिफ्ट आइटम हर क्‍वालिटी में मिल जाएगा। यही कारण है कि इस मार्केट में युवाओं की भीड़ लगी रहती है।

ओल्ड फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट शहर की सबसे पुरानी होने के साथ सबसे बड़ी मार्केट भी है। यहां पर आप गिफ्ट देने के लिए हर तरह के छोटे-बड़े सामान किफायती दामों पर खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आपको दर्जनों ऐसी गिफ्ट गैलरी मिल जाएंगी, जहां से आप मन पसंद शॉपिंग कर सकते हैं।

एनआईटी 5 मार्केट

एनआईटी 5 मार्केट कपड़ों की शॉपिंग के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर को कोई अच्‍छा सा स्‍टाइलिश ड्रेस गिफ्ट करना चाहते हैं तो यहां आ जाएं। यहां की दुकानों में आपको हर समय ट्रेंडी लुक वाले ड्रेस मिल जाएंगे। खासकर यह मार्केट लड़कियों के शॉपिंग के लिए फेमस है। यहां बहुत कम कीमत पर अच्छे ब्रांड के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं।

बल्लभगढ़ मार्केट

अगर आप कोई गिफ्ट आइटम थोक रेट में खरीदना चाहते हैं तो आपको बल्लभगढ़ मार्केट आना होगा। बल्लभगढ़ मार्केट में आपको अपनी पसंद और बजट के हिसाब से सभी छोटे- बड़े गिफ्ट आइटम मिल जाएंगे। फैक्‍ट्री से सामान निकलकर इस मार्केट में पहुंचता है, जिसकी वजह से यहां पर कई गिफ्ट आइटम फैक्‍ट्री की कीमत में मिल जाएं
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article