फरीदाबाद

Faridabad: JEE Mains की तैयारी कर रही छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एडोर सोसाइटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जेईई-मेन्स की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जान दे दी।

Image

जेईई-मेन्स की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड (सांकेतिक फोटो: iStock)

Photo : iStock

JEE Aspirant Suicide Faridabad: 17 वर्षीय लड़की, जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन की तैयारी कर रही थी, ने ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित एडोर सोसाइटी की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि लड़की पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण प्रतियोगी परीक्षाओं का तनाव माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने परिवार के साथ सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर रहती थी, जबकि उसके पिता कोलकाता में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को, जब उसकी मां और छोटे भाई घर पर नहीं थे, लड़की तीसरी मंजिल से लिफ्ट के माध्यम से दसवीं मंजिल तक गई और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान यह भी पता चला कि लड़की ने पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article