शहर

पंजाब में लॉरेंस गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़, गोल्डी बराड़ के दो करीबी गिरफ्तार

पंजाब में बुधवार तड़के लॉरेंस गैंग के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। दोनों बदमाश गोल्डी बराड़ का करीबी बताया जा रहा है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

पंजाब के जालंधर में बुधवार तड़के पुलिस और लारेंस गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। गोलाबारी में दो बदमाशों को गोली लगी है। बुधवार तड़के सीआईए स्टाफ और लारेंस गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पहले बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन सामने से अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी।

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "इस मुठभेड़ में दो आरोपियों को दबोचा गया है। हमें सूचना मिली थी कि ये अपराधी इस इलाके में आने वाले हैं। उन्हें काबू किया गया है, उनमें से एक आरोपी बलराज कपूरथला का रहने वाला है और दूसरा आरोपी पवन जंडियाला का रहने वाला है। इनमें से एक 6 महीने और दूसरा 10 महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। इन आरोपियों का गोल्डी बराड़ से सीधा संबंध है। यह पहले ही 6 से अधिक मामलों में नामजद है।

बदमाशों को लगी गोली

कमिश्नर ने आगे कहा, "मिली जानकारी के आधार पर हमने इन बदमाशों का पीछा किया। हमारे पास गाड़ी का नंबर भी था। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही गाड़ी दौड़ा दी और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी ने खेत की ओर भागने की कोशिश की, उसे भी काबू कर लिया गया।"

पुलिस ने हथियार किया बरामद

उन्होंने आगे कहा, "आरोपियों के पास से 4 हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस का कोई जवान इसमें घायल नहीं हुआ है। इनके साथ मौजूद एक और आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पंजाब में क्राइम की बढ़ती वारदातों के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article