उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पंतनगर एयरपोर्ट की आवासीय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पंतनगर थाना पुलिस सहित तमाम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंखे से लटककर लगाई फांसी
बताया जा रहा है एटीसी पंतनगर एयरपोर्ट में कार्यरत मैनेजर आशीष चौसाली पुत्र खीमानंद चौसाली निवासी ग्राम कांड, पिथौरागढ़ के रहने वाले थे और पंतनगर एयरपोर्ट की आवासीय कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
महिला की वेशभूषा में आत्महत्या
हैरानी की बात ये है कि आशीष चौसाली ने जब सुसाइड किया, तब उसने महिला का वेश बनाकर फांसी लगाई। सुसाइड के दौरान उसने महिला के कपड़े सहित मेकअप किया हुआ था और उसके बाद मौत को गले लगाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के फोन को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
