शहर

पालघर में भारी बारिश, डूबा देहर्जे नदी पर बना पुल, दहानू-विरार लोकल सेवा प्रभावित

मुंबई से सटे पालघर में भारी बारिश के कारण देहर्जे नदी पर बना पुल पानी में डूब गया। इससे पालघर और मनोर वाडा के बीच संपर्क भी टूट गया है। भारी बारिश से कारण पालघर विरार के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन बाधित हो गई है।

Image

पालघर में भारी बारिश के कारण डूबा देहर्जे नदी पर बना पुल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे पालघर में तेज बारिश के चलते देहर्जे नदी पर बनाया गया पुल पानी में डूब गया, जिसके कारण पालघर और मनोर वाडा के बीच संपर्क टूट गया है। इतना ही नहीं तेज बारिश के कारण वेस्टर्न लाइन की लोकल सेवा भी बाधित हुई है। बता दें कि पालघर उमरोली के बीच बने रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है। पालघर विरार के बीच लोकल ट्रेन भी बाधित हो गई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यहां लोकल ट्रेन 30 से 40 मिनट की देरी से चल रही हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर, रायगढ़, ठाणे और नवी मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पालघर में जलभराव

पालघर में हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां रेल की पटरियों के पास, सड़कों पर गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पटरियों पर पानी भरा होने के कारण विरार से दहानू जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा की गति भी धीमी हो गई है। इस दौरान ट्रेन से 30 से 40 मिनट की देरी से चल रही है।

मुंबई में बारिश और जलभराव की स्थिति

पालघर के साथ मुंबई में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से यहां लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मुंबई के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। 24 घंटे में अलग-अलग हिस्सों में 6.3 से 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!